फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: पिता की डांट से क्षुब्ध किशोर ने फांसी लगाकर जान दी, पुलिस को नहीं दी खबर, कर दिया अंतिम संस्कार

Wed, 03 Jun 2020 07:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कन्नौज जिले के तालग्राम में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर किशोर ने खेत के पास पेड़ के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। थानाक्षेत्र केचौखटा गांव निवासी मुलायम वर्मा ने बुधवार को खेतों में काम न करने के कारण 12 वर्षीय बेटे ओम सिंह को डांट दिया।
विज्ञापन


इसके बाद परिवार के साथ खेत में मक्का की फसल काटने चले गए। जबकि दोपहर करीब दो बजे ओम सिंह दूसरे खेत में भुट्टा रखवाली के लिए चला गया। तभी उसने पास ही खड़े एक पेड़ की डाल से फांसी लगा ली। इकलौती बहन पिंकी जब खेत में खाना देने पहुंची, तो पेड़ पर भाई का शव झूलता देखकर उसके होश उड़ गए और उसने पेड़ पर चढ़कर दराती से फंदा काट उसे नीचे उतारा।

इसके बाद परिजन एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसने मृत बताया। पिता ने बताया कि बेटा जिद्दी स्वाभाव का था। डांट के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं हुई। वहीं परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें