मेडिकल तिर्वा राजकीय मेडिकल कालेज को पीजी की 27 सीट मिली हैं। अब एमबीबीएस करने के बाद पीजी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
राजकीय मेडिकल कालेज में पीजी (पोस्ट ग्रेजुएशन) न होने से एमबीबीएस करने वाले डॉक्टर अन्य कालेजों के चक्कर लगाते थे। मेडिकल कालेज में डॉक्टरों की समस्या को देखते हुए शासन ने पीजी के लिए नौ विभागों को 27 सीट निर्धारित कर कक्षाएं संचालित करने की अनुमति दे दी है।
प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने बताया कि शासन ने बायोकेमिस्ट्री, फिजियोलॉजी, फार्माकोलॉजी, सोशल प्रिवेंटिव, मेडिसिन, ईएनटी, गायनोकोलॉजी, सर्जरी और पीडियाट्रिक विभाग में 3-3 सीटें पीजी के लिए निर्धारित की हैं। एमसीआई के निरीक्षण के बाद कक्षाओं की शुरुआत की जाएगी।