फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने नौवीं मंजिल से कूदकर दी जान: मां बोली- मेरा लाल आत्महत्या नहीं कर सकता...उसकी हत्या हुई है

Wed, 17 Dec 2025 11:58 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: 14 वर्षीय किशोर ने एनआरआई सिटी की नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। छात्र की मां ने पति और परिवार के अन्य सदस्यों पर बेटे को धक्का देकर नीचे फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
किशोरी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाय मेरे लाल... तुम मुझे छोड़कर कहां चले गए। मैं जानती हूं... तुम आत्महत्या नहीं कर सकते, तुम्हारी हत्या हुई है। यह वही लोग हैं जिन्होंने मुझे तुमसे दूर किया था। मैं उन हत्यारों को कभी माफ नहीं कर सकती। नवाबगंज स्थित एनआरआई सिटी की नाैंवी मंजिल से कूदकर प्रखर त्रिवेदी ने मंगलवार को जान दे दी। पोस्टमॉर्टम हाउस में बेटे प्रखर त्रिवेदी के शव से लिपटकर बिलख रही मां बोस्की त्रिवेदी ने ससुराली जनों पर आरोप लगा दिया।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि साल 2021 में अधिवक्ता पति सुधांशु त्रिवेदी उर्फ लव से विवाद के बाद कोर्ट में केस चल रहा है। चार वर्ष से कल्याणपुर स्थित मायके में रह रहीं हैं। पति और ससुरालीजनों से घरेलू हिंसा, दहेज, तलाक का विवाद मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि विवाद के चलते पति और ससुरालपक्ष के लोग बेटे को उनसे मिलने नहीं देते थे।

एनआरआई सिटी की इसी 9वीं मंजिल से गिरा प्रखर - फोटो : अमर उजाला
यहां तक की उसके जन्मदिन पर भी उसे व उसकी सात वर्षीय छोटी बेटी से मिलने नहीं दिया गया। हालांकि, कोर्ट ने महीने में दो बार मुलाकात करने का आदेश दिया है। उनसे न मिल पाने की बंदिश के चलते वह गुमसुम रहता था।
विज्ञापन

प्रखर की मां बोस्की, नाना डा. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी व नानी निशा - फोटो : अमर उजाला
यह बात उसके दोस्तों ने बताई थी। सोसाइटी के लोगों से उन्हें उसकी मौत की जानकारी मिली। इसके बाद पिता डॉ. आर एन त्रिवेदी व मां निशा संग पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचीं। नवाबगंज पुलिस हादसे के समय एनआरआई सिटी के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें