कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में चल रहे ऑटोनॉमस विवाद के बीच एक नया मामला सामने आया है। संस्थान की एक छात्रा ने एक विभागाध्यक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है कि विभागाध्यक्ष निजी और आपत्तिजनक संदेश भेजते थे, व्यक्तिगत जीवन से जुड़े सवाल पूछते थे और फिर कार्यालय में अकेले बुलाते थे। छात्रा का दावा है कि ऐसी कई और छात्राएं भी हैं जिन्हें इसी तरह के संदेश भेजे गए। प्रथम वर्ष की छात्राओं को निशाना बनाया जाता था।
हालांकि छात्रा की ओर से मामले की कही कोई शिकायत नहीं की गई है। किसी अन्य छात्रा ने इसकी पुष्टि भी नहीं की। वहीं निदेशक प्रो. ब्रजेश वार्ष्णेय का कहना है कि यह आरोप गलत हैं। छात्रा की ओर से पहले कभी कोई शिकायत नहीं की गई है।