फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: छेड़खानी से परेशान किशोरी ने शोहदे को बीच सड़क चप्पलों से धुना

Mon, 31 Aug 2020 01:38 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
छेड़खानी पर किशोरी ने शोहदे को चप्पलों से धुना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले के कदौरा कस्बे में शोहदे की छेड़खानी व अभद्रता से गुस्साई किशोरी ने भरे बाजार में चप्पलों से उसकी धुनाई कर दी। घटनास्थल पर तमाशबीनों ने धुनाई करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


किशोरी का आरोप है कि अभी चार दिन पूर्व उसने घर घुसकर जबरन अंगूठी पहना दी थी। तब समझौता हुआ था, लेकिन रविवार को दोबारा उसने छेड़खानी की तो उसकी पिटाई कर दी। गौरतलब है कि चार दिन पूर्व एक सभासद के पुत्र ने रिश्तेदारी में आई किशोरी के साथ छेड़खानी करते हुए जबरन अंगुली में अंगूठी पहना दी थी, जिस पर किशोरी ने मामले की जानकारी रिश्तेदारों व परिजनों को दी थी।

परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी। आरोप है कि पुलिस ने किशोरी के परिजनों पर दबाब बनाकर समझौता करा दिया था, लेकिन फिर भी सिरफिरे आशिक की हरकतों में विराम नहीं लगा और उसने रविवार को एक बार फिर किशोरी के साथ छेड़खानी की तो गुस्साई किशोरी ने भी सिरफिरे आशिक को घर के दरवाजे पर ही चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे वहां तमाशबीनों की भीड़ लग गई और उन्होंने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। नगर में दिन भर वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें