कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी और युवक का शव फंदे पर लटकता मिला, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक ने जांच शुरू की। नवाबगंज के एक गांव में प्रेमी के जेल जाने के बाद से मानसिक तनाव में चल रही 17 वर्षीय किशोरी ने बुधवार देर रात बजे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
इंस्पेक्टर ने बताया कि मजदूर की 17 वर्षीय छह माह पूर्व प्रेमी के साथ चली गई थी। परिजन के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराने पर पुलिस ने प्रेमी को अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा था। जिसके बाद से किशोरी परिजन पर अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। विरोध करने पर आत्महत्या करने की धमकी दे रही थी। बुधवार देर रात फंदे से उसका शव फंदे से लटकता मिला।