फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपियों ने परिजनों से की गाली-गलौज, दो पर रिपोर्ट

Sun, 02 Jun 2024 12:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: रूरा थाना क्षेत्र में मवेशी पकड़ने गई किशोरी को बंधक बनाकर एक युवक ने अपने साथी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में मवेशी को पकड़ने गई किशोरी को एक युवक ने अपने घर में बंधक बना लिया। इसके बाद उसके साथी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शोर सुन पहुंचे परिजन के साथ आरोपियों ने गाली- गलौज कर दी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर एक बजे भैंस की पड़िया बांधने के लिए गई 15 वर्षीय किशोरी को पड़ोसी ने अपने घर में बंधक बना लिया। इसके बाद उसके साथी ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। रूरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पीड़िता के पिता ने बताया कि दोपहर एक बजे वह घर के अंदर लेटा था।
इसी बीच बाहर खूंटे पर बंधी पड़िया छूट गई। उसने बेटी को पड़िया बांधने के लिए भेजा था। पीड़िता ने बताया कि जब वह घर से बाहर आई तो पड़ोसी सुमित कश्यप ने उसे बुलाया। उसने कारण पूछा, इसी बीच उसने जबरन पकड़ कर अपने घर में बंधक बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा
आरोप लगाया कि यहां पर उसके दोस्त शैलेंद्र कश्यप ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके चीखने पर परिवार के लोग पहुंचे तो दोनों ने धमकी दी। थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर की गई है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। दोनों आरोपियों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें