रऊकरना चौराहे पर टैंकर पानी पीने के लिए उतरा। सामने से आ रहे डंपर ने टैंकर में टक्कर मार दी। टैंकर चालक ने उसको रोकने का प्रयास किया। डंपर चालक ने टैंकर चालक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते डंपर चालक भाग निकला।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी। सह चालक प्रमोद कुमार निवासी मुरीदपुर थाना माती जिला कानपुर देहात ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस डंपर चालक की तलाश में जुटी है। मामले की जांच की जा रही है।