कानपुर। फीलखाना में बुधवार रात मोबाइल को लेकर छोटे भाई से हुए विवाद के बाद किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की।
फीलखाना इंस्पेक्टर रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि थाने के पास रहने वाले लालजी वर्मा कपड़ा पैकिंग का काम करते हैं। बुधवार की शाम उनकी बेटी अनामिका (16) और सात वर्षीय बेटे अन्ना के बीच मोबाइल देखने को लेकर झगड़ा हो गया। बाद में अन्ना मोबाइल लेकर नीचे चला गया। इस बीच बेटी ने गुस्से में आकर फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन बेटी को फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।