बांदा-टांडा हाइवेपर सड़क हादसे में एक की मौत
- फोटो : गूगल
बांदा में गिट्टी भरे ट्रक के अचानक ब्रेक लगा देने से पीछे चल रहा तेज रफ्तार ट्रक आ भिड़ा। इसका चालक स्टेयरिंग में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से कानपुर ले जाते समय मौत हो गई।
रविवार को शाम करीब चार बजे बांदा-टांडा हाइवे पर सैमरी पुल के पास गिट्टी लेकर जा रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे चल रहा गिट्टी भरा दूसरा ट्रक तेज रफ्तार में उससे जा टकराया। इस ट्रक का चालक शैलेंद्र कुमार (45) पुत्र फतेह बहादुर ट्रक की स्टेयरिग में फंसकर बुरी तरह जख्मी हो गया।
मौके पर पहुंचे एसएसआई रामबाबू यादव और कुरसेजा चौकी प्रभारी मनोज शुक्ला ने अन्य ग्रामीणों की मदद से चालक को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वह रायबरेली जिले के डलमऊ थानातंर्गत विजयपुरा का रहने वाला था। उधर, दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों की टक्कर हाइवे में जाम लग गया। पुलिस ने ट्रकों को हटाकर रास्ता खुलवाया।