इस रोड रोलर से कुचला गया किशोर
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
कानपुर के कल्याणपुर में एक रोड रोलर ने साइकिल सवार किशोर को रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। करीब 15 साल का यह किशोर लाल लेडीज साइकिल से कल्याणपुर पनकी रोड चुंगी से बारा सिरोही की ओर जा रहा था। चश्मदीदों के मुताबिक रोड रोलर ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी।
इससे सड़क पर गिरे किशोर को रोड रोलर रौंदता हुआ निकल गया। इसके बाद चालक रोड रोलर को छोड़कर फरार हो गया। वहीं स्थानीय दुकानदार किशोर को लेकर कल्याणपुर सीएचसी पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ कल्याणपुर राजदेव प्रजापति के मुताबिक रोड रोलर को कब्जे में ले लिया गया है।