फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककसानों को दी गई बैंक से जुड़ी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। क्षेत्र के हूंसेपुर गांव में मंगलवार को सिंडिकेट बैंक की ओर से किसान गोष्ठी हुई। इसमें पशु चिकित्सकों ने पशुओं की जांच की। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश कुमार वर्मा ने तीन सबसे स्वस्थ पशुओं के मालिक रामनरेश, पंकज मिश्रा व चंदूलाल को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। गोष्ठी में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, आकस्मिक दुर्घटना बीमा, पोल्ट्री फार्म, डेयरी, गोल्ड ऋण, ट्रैक्टर लोन व मुद्रा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक ने एक किसान का निधन होने पर उसके बेटे को दुर्घटना बीमा योजना के तहत मदद राशि की चेक सौंपी। कार्यक्रम में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक नवीन कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शिवकुमार, प्रधान अजय कुमार पांडे, प्रधान नरेश, ग्रामीण प्रबंधक पंकज पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें