फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्रेशन में टेक्नोलॉजिकल यूनिविर्सटी की छात्रा ने सुसाइड करने की कोशिश, जानें क्या था मामला

Sat, 23 Sep 2017 04:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल यूनिविर्सटी (एचबीटीयू) के फूड टेक्नोलॉजी थर्ड ईयर की एक छात्रा ने शुक्रवार दोपहर डिप्रेशन में आकर सुसाइड करने की कोशिश की। छात्रा ने अपनी हाथों की नस को धारदार चीज से काटने की कोशिश की। हालांकि साथी छात्रों ने उसे रोक लिया। सूचना पाकर मौके पर डीएसडब्ल्यू, वार्डन व अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। सभी ने छात्रा को चांदनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


छात्रा मूल रूप से गजरौला की रहने वाली है। बताया जाता है कि उसके भाई को स्कूल से किसी बात को लेकर निष्कासित कर दिया गया था। इसी बात को लेकर वह कई दिनों से डिप्रेस्ड थी। छात्रा के हाथ में खरोंच पाई गई है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) प्रो. राम नरेश ने बताया कि छात्रा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें