फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एचबीटीयू में तकनीकी प्रशिक्षण और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) और एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर के बीच तकनीकी सहयोग, अनुसंधान, कौशल विकास और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को एमओयू साइन किया गया। इससे छात्रों, शोधार्थियों और शिक्षकों को आधुनिक तकनीकों से जुड़ने, उद्योग आधारित प्रशिक्षण प्राप्त करने और शोध परियोजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम में एचबीटीयू के कुलपति प्रो. समशेर, कुलसचिव अमित राठौर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. विनय प्रताप सिंह, पूर्व छात्र विवेक मिश्रा, मैकेनिकल विभाग के संकाय सदस्य तथा एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर के निदेशक अजय बाजपेयी टीम के साथ मौजूद रहे। एचबीटीयू के पूर्व छात्र आरपी शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक वैल्यू एजुकेशन एंड प्रोफेशनल एथिक्स का भी लोकार्पण किया गया। यह पुस्तक विद्यार्थियों में मूल्य शिक्षा, नैतिक मूल्यों और व्यावसायिक आचरण के प्रति जागरूकता विकसित करने में सहायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें