फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसजेएमयू का माहौल आस्था, भक्ति, उत्साह से सराबोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) बुधवार को आस्था, भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। छात्र-छात्राएं सीताराम, जय सियाराम, पवनसुत हनुमान की जय के उद्घोष करते रहे। मौका था बुधवार को ऑडिटोरियम में फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम के सम्मान समारोह का, जिसके आयोजन ने माहौल को श्रद्धा के भाव से विभोर कर दिया। अध्यक्षता कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक और वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्या वंदना पाठक ने की।
विज्ञापन

हनुमान अंश फिल्म में चर्चित चेहरा न होने के बावजूद विश्वविद्यालय के युवा घंटों टीम के इंतजार में बैठे रहे। जैसे ही टीम ने ऑडिटोरियम में प्रवेश किया युवाओं ने खड़े होकर कलाकारों का अभिवादन किया। यहां ‘हनुमान अंश’ के लेखक, निर्देशक एवं निर्माता डॉ. विशाल चतुर्वेदी, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर पीयूष ठाकुर, मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या, अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी, संगीत निर्देशक एवं गायक साधु तिवारी, संगीत निर्देशक, गायक एवं पोस्ट प्रोड्यूसर ऋषि पाठक, एसोसिएट एडिटर रितिश केशरवानी को सम्मानित किया गया। पीयूष ठाकुर कानपुर के रहने वाले हैं।
-
प्रत्येक व्यक्ति के भीतर ईश्वर का वास
डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि ‘हनुमान अंश’ महज 15 दिनों की तैयारी में बनाई गई है। उन्होंने कहा कि विज्ञान के विद्यार्थी होने के बावजूद समय के साथ उनका रुझान अध्यात्म की ओर बढ़ा। प्रत्येक व्यक्ति को अपने भीतर की इंद्रियों, भावनाओं और सांसों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। हमारे भीतर ही ईश्वर का वास है, जिसे हम स्वयं अनुभव कर सकते हैं। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि हमारी सृष्टि और जीवन का संचालन ईश्वर की कृपा से ही संभव है। डॉ. वंदना पाठक ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को इस तरह की फिल्मों की सबसे अधिक आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें