फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में चढ़ते ही महिलाओं से करने लगे छेड़खानी, विरोध किया तो मारपीट कर किया पथराव

Thu, 13 Jul 2017 08:31 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में कासगंज-कानपुर रेल मार्ग पर बुधवार शाम शिकोहाबाद-कासगंज पैसेंजर ट्रेन में चढ़े युवकों ने महिलाओं से छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर चलती ट्रेन में मारपीट की। इससे महिलाओं, बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए। इस दौरान युवकों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक ली और बोगी पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। बाद में ट्रेन के फर्रुखाबाद पहुंचने पर घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

  फर्रुखाबाद कोतवाली के तिकोना पुलिस चौकी क्षेत्र के मोहल्ला तलैया साहबजादगंज निवासी मो. शाकिर अपने परिवार के साथ मैनपुरी जिले के कसबा भोगांव निवासी रिश्तेदार इब्राहिम की बेटी की शादी में गए थे। बुधवार शाम परिवार के करीब 24 लोगों के साथ शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन से लौट रहे थे। आरोप है कि फर्रुखाबाद जिले के नीबकरोरी स्टेशन से करीब चार किलोमीटर पहले किसी ने चेन पुलिंग की। ट्रेन रुकने पर बोगी में दर्जन भर युवक चढ़ गए। एक युवक ने परिवार की महिला से अभद्रता कर दी। विरोध करने पर दूसरे युवक भी अभद्रता करने लगे। 
  शाकिर व उनके बेटे ने विरोध किया तो युवक मारपीट करने लगे। इस बीच एक युवक ने मोबाइल से अपने कुछ दोस्तों को सूचना दे दी। ट्रेन चंद कदम ही चली थी कि कुछ लोग लाठी डंडे लेकर आ गए। गांव के सामने चेन पुलिंग कर दोबारा ट्रेन रोक ली। आरोप है कि युवकों ने बच्चों व महिलाओं को पीटने के बाद जेवर, मोबाइल, नकदी व कीमती कपड़ों से भरे बैग छीन लिए। इसके बाद पथराव कर बोगी के शीशे तोड़ दिए। 
विज्ञापन

  ट्रेन के फर्रुखाबाद स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी ने एंबुलेंस से मो. शाहिद (45), आशिया बेगम (42), शाकिर (20), आसिम, महनाज, शहनाज, आरिफ, अर्शी, फैजान व अरशान को लोहिया अस्पताल भेजा। जीआरपी थाना प्रभारी राजेश दुबे का कहना है कि घटनास्थल मैनपुरी जीआरपी क्षेत्र का है। उन्हें बता दिया गया है। घायलों से पूछताछ के बाद रिपोर्ट भेज दी जाएगी। अभी तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन



-शिकोहाबाद-कासगंज पैसेंजर में हुई घटना, महिलाओं, बच्चों समेत 10 घायल 
-नगदी-जेवर लूटने का आरोप, हमलावरों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें