हमीरपुर के सरीला में 16 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले में चाचा, चाची व चचेरे भाइयों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। यहां जरिया थानाक्षेत्र के करौंदी गांव में आठ जुलाई को किशोरी की हत्या का मामला सामने आया था। इसमें पीड़ित पक्ष का दो दिनों का हंगामा आखिरकार रंग लाया। किशोरी के चाचा को हिरासत में भी ले लिया गया है।