कानपुर। इटावा में 22 अगस्त से होने वाली मंडलीय विद्यालयीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए कानपुर की अंडर-17 व 19 बालक और अंडर-19 बालिका टीम घोषित हुई। गुरुवार को क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज में ट्रायल हुए, जिसके आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया।
यह ट्रायल सेंट जॉन्स हायर सेकेंडरी स्कूल के सहयोग से हुए। क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल आशीष मैसी, सेंट जॉन्स हायर सेकेंड्री स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति शर्मा, जनपदीय विद्यालयीय क्रीड़ा समिति के सचिव व आयोजन सचिव विक्रम जायसवाल, सत्य प्रकाश तिवारी आदि शिक्षक मौजूद रहे।
अंडर-17 बालक वर्ग : शिवांश, उत्सव, मोहम्मद यूसुफ, रिशु सोनकर, रितिक, रिषभ, मनु तिवारी, यशस्वी, श्रेयांश, आदित्य साविता, अभिनव शुक्ला, आयुष शर्मा, अक्षोभ्य कुमार, कार्तिक मिश्रा, वीर पांडेय, दिव्यांश दुबे। अतिरिक्त खिलाड़ी अविकल्प कटियार और अक्षय कुमार।
अंडर-19 बालक वर्ग : संदीप थापा, सारांश अवस्थी, समर्थ श्रीवास्तव, अब्दुल वाहब अंसारी, मोहम्मद कासिफ, मो. तौहीद, मो. युसुफ अंसारी, अभिषेक चौरसिया, मो. कादिर, मो. फैजान, हुसैन खान, मयंक पाल, साहिल पासवान, निखिल गौतम, नैतिक शर्मा, शौर्य तिवारी। अतिरिक्त खिलाड़ी अभि सिंह और अक्षय।
अंडर-19 बालिका वर्ग : एंजल, स्थापना वर्मा, शिखा यादव, काजल सोनकर, कुमकुम, दिव्यांशी, वैष्णवी, चंचल, साक्षी, वैभवी अग्निहोत्री, तेजस्वी, खुशी सिंह, पारुल नागर, दिव्यांशी, रिद्धि पाठक, नैना राठौर। अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में हिफ्जा फातिमा और खातीजा।