फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रदेशस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए टीम का ट्रायल 22 व 23 को

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर खेल विभाग की ओर से प्रदेशस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 30 अगस्त से चार सितंबर तक वाराणसी में होगी। इसमें कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए टीम का चयन जिला व मंडल स्तरीय ट्रायल के आधार पर होगा।
विज्ञापन


जिला स्तरीय ट्रायल 22 अगस्त को शाम चार बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल 23 अगस्त को सुबह 11 बजे से ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगा। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी क्षेत्रीय खेल कार्यालय ग्रीनपार्क में संपर्क कर सकते हैं।

जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 28 अगस्त से ग्रीनपार्क में
कानपुर। खेल निदेशालय की ओर से मेजर ध्यानचंद की जयंती 29 अगस्त को स्पोर्ट्स डे के तौर पर मनाई जाएगी। इस उपलक्ष्य में 28 व 29 अगस्त को अंडर-14 बालक जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगी। इसमें भाग लेने वाली टीमों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। फाइनल मैच की विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त दोपहर तीन बजे तक है। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक स्कूल व टीमें ग्रीनपार्क के हॉकी कोच शाहिद खां से मोबाइल नंबर 7275542776 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें