कानपुर। पीएसआईटी में आयोजित स्पोर्ट्स फेस्ट फुटप्रिंट 2के26 के अंतिम दिन सोमवार को फाइनल मुकाबले हुए। खो-खो बालिका वर्ग में टीम अपूर्वा और बालक वर्ग में स्पार्टन्स टीम ने जीत हासिल की। बालिका टीम में अपूर्वा, अध्या अग्रवाल, युविका शुक्ला, अविका, वैष्णवी, संभवी, दिशा, शालिनी कनिष्का, त्रिशा और आरुषि शामिल रहीं। वहीं शैडो कैट्स टीम द्वितीय और चेजर टीम तृतीय रही। बालक वर्ग की टीम स्पार्टन्स में नितिन पाल, अभय सिंह, आयुष कुमार, माही पांडेय, अंशुमान, अविनेश, अखिल, अर्घदीप और आर्यवीर शामिल रहे। पाइरेट्स टीम दूसरे और एलीट चेजर्स टीम दूसरे स्थान पर रही।
कबड्डी प्रतियोगिता में टीम यश विजेता रही। इसमें प्रियंश तिवारी, हिमांशु सिंह, यश यादव, रुद्रेश तिवारी, आदित्य पटेल, सूर्यांश तिवारी, सूर्यांश सिंह, तनमय तिवारी, अनव्य मिश्रा और हर्षित सिंह शामिल रहे। जितेंद्र टीम द्वितीय और प्रांजुल टीम तृतीय रही। वॉलीबॉल बालिका वर्ग में टीम वैशर्ष ने खिताब अपने नाम किया। टीम में महिमा चंदेल, नंदिनी सिंह रावत, आर्या सिंह, आकांक्षा त्रिपाठी, पायल जायसवाल, प्रांशी, मुस्कान वर्मा, कानन बरनवाल और अर्चना शामिल रहीं। ब्लेज टीम उपविजेता रही।
बालिका शॉट पुट में प्रिया दुबे प्रथम, अस्मिता द्वितीय, पायल जायसवाल तृतीय रहीं। बालकों में अभिषेक सिंह प्रथम, प्रियांश श्रीवास्तव द्वितीय, प्रखर यादव तृतीय रहे। बालिका डिस्कस थ्रो में अंशिका प्रथम, ऋश्विन कौर द्वितीय, तान्या राठौर तृतीय रहीं। वहीं बालकों में आनंद राज शुक्ला प्रथम, विशाल कुमार शर्मा द्वितीय, प्रियांश श्रीवास्तव तृतीय रहे। पीएसआईटी के चेयरमैन प्रणवीर सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर ग्रुप डायरेक्टर प्रो. डॉ. मन मोहन शुक्ला समेत अन्य शिक्षक गण मौजूद रहे