फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: युवती को थप्पड़ मारने के मामले में दरोगा के खिलाफ जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र की कुरियां चौकी में तैनात दरोगा के खिलाफ युवती को थप्पड़ मारने और अभद्रता करने की जांच शुरू हो गई है। इसकी जांच एसीपी घाटमपुर को साैंपी गई है। युवती ने डीसीपी साउथ से शिकायत की थी। बताया था कि उसकी बहन को गांव का एक युवक अपने साथ ले गया था। पिता ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि मंगलवार को कुरियां चौकी में कार्यरत दरोगा को लेकर युवक अपने रिश्तेदारों के साथ आया था। ग्रामीणों से वहां पर बहन के होने की जानकारी मिली। इस पर वह परिजनों के साथ पहुंच गई। आरोप है कि घर के बाहर खड़े दरोगा ने उसका हाथ पकड़कर रोक लिया। अभद्रता करते हुए धक्का देकर गिरा दिया। विरोध करने पर चेहरे पर थप्पड़ जड़ दिया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मामले की जांच एसीपी घाटमपुर को दी गई है। जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें