कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय प्रशासन में मंगलवार को ‘नो हेलमेट, नो एंट्री’ अभियान के दूसरे दिन सख्ती दिखाई। बिना हेलमेट आए 30 छात्र-छात्राओं, 10 कर्मचारियों और दो शिक्षकों को गेट से लौटा दिया गया। उन्हें चेतावनी दी गई।
विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी डॉ. अंकित त्रिवेदी के अनुसार विश्वविद्यालय में पूरे दिन विवि के दोनों प्रवेश द्वारों पर प्रोक्टोरियल टीम और सुरक्षा गार्डों ने मिलकर अभियान का कड़ाई से पालन कराया। कुलानुशासक डॉ. शशिकांत त्रिपाठी के अनुसार छात्रहित में मंगलवार को मुख्य प्रवेश द्वार के पास हेलमेट बेचने का स्टाल लगवाया गया, जिसमें कई लोगों ने हेलमेट खरीदे।