फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां शिक्षकों ने किया आर-पार की लड़ाई का एलान, वजह बड़ी है  

Wed, 26 Sep 2018 08:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बीआरसी बिधूना में मंगलवार को बैठक को संबोधित करते शिक्षक नेता।
विज्ञापन
औरैया में प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक के दौरान बीएलओ प्रकरण में प्रशासन से आर-पार की लड़ाई का एलान किया गया है। प्रशासन द्वारा बीएलओ का बस्ता न लेने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी की निंदा की गई। हाईकोर्ट के आदेश को नजर अंदाज करने पर प्रशासन की आलोचना की गई है। 
विज्ञापन


बीआरसी बिधूना में आयोजित बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश चंद्र यादव ने कहा कि बीएलओ का बस्ता न लेने वाले किसी भी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर कराई गई तो संघ इस मामले में चुप नहीं बैठेगा। जो शिक्षक बीएलओ का काम कर रहे हैं, वह भी बस्ता जमा कर देंगे। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने बीएलओ ड्यूूटी पर रोक लगा दी है, फिर भी प्रशासन मनमानी कर रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष बिधूना संजय सेंगर व अध्यक्ष अजीतमल दीपक दुबे  ने कहा कि आठ अक्तूबर को पुरानी पेंशन के लिए होने वाले प्रदर्शन में प्रत्येक ब्लॉक से एक-एक बस लखनऊ के लिए जाएगी। विक्रम दत्त व केके यादव ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों की सर्विस बुक सभी ब्लॉकों की एक साथ भराई जाए।

जिलाध्यक्ष अशोक भास्कर ने कहा कि चयन वेतनमान इसी माह लगाए जाएं। लाल प्रताप राजपूत और महेश शर्मा ने कहा कि सप्तम वेतन आयोग का एरियर इसी माह दिलाया जाए। वीरपाल यादव एवं बुद्धपाल यादव ने कहा कि एमडीएम की धनराशि पिछले कई सालों से नहीं बढ़ाई गई है। अविलंब कनवर्जन कास्ट बढ़ाई जाए। बैठक में  सुनील यादव, प्रमोद भास्कर, गीताराव, अमित पाल, रितुराज दुबे, अनिरुद्ध यादव, निर्मल पांडेय, अनुराग चतुर्वेदी, प्रतिभा रंजन, शैलेंद्र सिंह, ओमेंद्र चौहान, पीयूष गौतम, भोला सिंह, राजेश राजपूत, हरनारायन सिंह,  प्रीती गुप्ता, अर्चना श्रीवास्तव, अर्चना रघुवंशी आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन विक्रमा दत्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें