बुआ व मोहल्ले के युवक ने हत्याओं को भागते देखा
श्रवण कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी शुगर की मरीज हैं। अक्सर बेहोश हो जाती हैं। उन्हें लगा कि इस बार भी शायद वे बेहोश हो गईं। इसके चलते उन्होंने कुछ दूरी पर रहने वाली बुआ रमा त्रिवेदी को बुला लिया। रमा ने बताया कि श्रवण के पीछे वाली गली में जाते ही दो युवक दरवाजा खोलकर मेन रोड की ओर भाग निकले। मोहल्ले के भानु प्रताप ने पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए।
कमरे के अंदर से आ रही थीं रोने की आवाजें
श्रवण कुमार ने बताया कि जब वह दरवाजे पर खड़े होकर पत्नी को आवाज दे रहे थे, तो उनके रोने की हल्की-हल्की आवाज आ रही थी। पुलिस को आशंका है कि श्रवण के लौटने के बाद भी मधु जीवित थी। पुलिस को मधु की लाश के पास से खून से सना तकिया मिला है। आशंका है कि आवाज दबाने के लिए हत्यारों ने तकिया से मधु का मुंह दबाया।
100 मीटर घूमकर लौटा खोजी कुत्ता
स्थानीय लोेगों ने बताया कि खोजी कुत्ता शव के पास से घर के बाहर आया। घर के सामने एक टिफिन पड़ा था। टिफिन को सूंघने के बाद मेन रोड से होते हुए 100 मीटर तक बदमाशों के भागने की विपरीत दिशा में गया। इसके बाद लौट आया। पुलिस ने टिफिन को कब्जे में लिया है।
महिला की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। कुछ लोगों ने दो हत्यारों के घर से बाहर भागते हुए देखने का दावा किया है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी ग्रामीण