फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: शिक्षक को चलते ऑटो में लूटकर हाईवे किनारे फेंका, यूपीआई से ट्रांसफर कराए 43.5 हजार रुपये

Thu, 15 Oct 2026 08:20 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौबस्ता चौराहे से भौंती जाने के लिए ई-ऑटो में बैठे शिक्षक हरविंद कुमार को ऑटो सवारों ने पीटकर लूटने के बाद चलते ऑटो से फेंक दिया। घटना में पीड़ित बुरी तरह घायल हो गए। अस्पताल में उपचार कराने के बाद उन्होंने हनुमंत विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कानपुर देहात, अकबरपुर के गोपाल विहार 18 बीघा सोसाइटी निवासी हरविंद कुमार ने पुलिस को बताया कि वह गोंडा में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात हैं। बीती नौ अक्तूबर को पितृ विसर्जन के लिए अवकाश लेकर घर लौट रहे थे। रात करीब 9:40 बजे नौबस्ता चौराहे से भौंती बाईपास जाने के लिए ई-ऑटो में बैठे। ऑटो में पहले से 3-4 लोग सवार थे। ऑटो जैसे ही रैंप से चढ़कर एलिवेटेड ट्रैक पर पहुंचा तो ड्राइवर के साथ बैठा युवक पीछे आकर बैठ गया।

इसके बाद दोनों छोर से बदमाश अचानक पीटने लगे। आंख और कान में गंभीर चोट आई। जेब में पड़ी नकदी और मोबाइल लूटने के बाद यूपीआई पिन पूछकर 43,600 रुपये ट्रांसफर कर लिए। वारदात के बाद चलते ऑटो से भौंती बाईपास के पास फेंककर भाग निकले। हनुमंत विहार एसओ राजीव सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर ली गई है। बदमाश सीसी कैमरे में कैद हुए हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें