फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लू फिल्म दिखाकर सातवीं कक्षा की छात्राओं से शिक्षक ने किया रेप

Fri, 07 Apr 2017 08:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-साउथ सिटी के एक इंटर कालेज के शिक्षक की घिनौनी करतूत 
-दिखाई ब्लू फिल्म, परीक्षा में ज्यादा नंबर दिलाने का दिया लालच
-एसएसपी से शिकायत के बाद दबोचा गया
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज समाज में हैवानियत इस कदर लोगों के दिमाग पर भारी पड़ी हुई है कि लोग रिश्तों तक को तार तार कर रहे है। इसी बीच छात्र शिक्षक के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है जो कानपुर जिले का है।
विज्ञापन


साउथ सिटी के एक इंटर कालेज के शिक्षक ने परीक्षा में ज्यादा नंबर दिलाने के बहाने कक्षा सात की दो छात्राओं से कोचिंग और अपने घर में रेप किया। बृहस्पतिवार को छात्राओं के परिजनों ने एसएसपी आकाश कुलहरि को पूरा वाकया बताया।

पुलिस ने आरोपी शिक्षक को स्कूल से धर दबोचा। गुस्साए लोगों ने उसे पीटा भी। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पीड़ित छात्राएं 12 और 13 साल की हैं। ये दोनों सातवीं कक्षा में पढ़ती हैं। आरोपी शिक्षक अनिल कुमार गौर शिवराजपुर का रहने वाला है। वह पत्नी और बच्चे के साथ किराए के मकान में रहता है। घर के पास ही एक मकान में कमरा किराए पर लेकर कोचिंग चलाता था।
विज्ञापन


बालिकाओं का आरोप है कि होली के आसपास टीचर की पत्नी बच्चे को लेकर मायके चली गई। तब टीचर ने दोनों छात्राओं को कोचिंग में अपने मोबाइल पर ब्लू फिल्म दिखाई। कहा कि परीक्षा में ज्यादा नंबर पाने हैं तो जिस तरह फिल्म में दिखाया जा रहा है, उसी तरह फिजिकल टेस्ट देना होगा। दोनों छात्राएं शिक्षक की बातों में फंस गईं। दो दिन पहले एक छात्रा को उसकी बड़ी बहन ने पढ़ाई के लिए डांटा, तो वह बोली हमको तो परीक्षा में ज्यादा नंबर मिलेंगे क्योंकि हम अनिल सर के साथ प्रैक्टिकल करते हैं।

इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। बड़ी बहन ने सब कुछ पूछा और फिर माता-पिता को बताया। माता-पिता ने भी बच्चियों से पूछताछ की और बृहस्पतिवार दोपहर छात्राओं को लेकर एसएसपी के कैंप आफिस पहुंच गए। एसएसपी ने तत्काल एसपी क्राइम जितेंद्र श्रीवास्तव को जांच और आरोपी पर कार्रवाई का जिम्मा सौंपा।

एसपी क्राइम के निर्देश पर गोविंद नगर सीओ ज्ञानेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर नौबस्ता संजय त्यागी फोर्स के साथ स्कूल पहुंचे। सीओ ने बताया कि पीड़ित छात्राओं का मेडिकल कराया गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट दर्ज हो गई है। शाम को पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम को छानबीन में कोचिंग के कमरे से खून से सना रुमाल, कपड़े, बियर और शराब की बोतलें मिलीं। घर में भी आपत्तिजनक और नशे के सामान मिले हैं। पुलिस ने आरोपी के घर और कोचिंग में अपना ताला डाल दिया है। आरोपी के मोबाइल को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें