बांदा के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। शिक्षक के चंगुल से छूटी बच्ची ने घर पहुंचकर मां को जानकारी दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
बालिका का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। शुक्रवार को गांव के खपरैलदार मकान में चल रहे प्राइवेट स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची को स्कूल के शिक्षक ने छुट्टी के बाद ट्यूशन पढ़ाने के बहाने रोक लिया।