रूरा। दिल्ली हावड़ा लाइन के रूरा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की जान चली गई। रविवार को परिजन ने शव की शिनाख्त किशनपुर निवासी शिक्षक के रूप में की है।
विज्ञापन
किशनपुर निवासी अमर सिंह ने बताया कि छोटे भाई सुनील कुशवाहा (45 ) शिक्षक थे।सुबह वह घर से कानपुर जाने की बात कहकर निकले थे। देर शाम तक उनके घर न लौटने पर परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान सोशल मीडिया पर वायरल फोटो को देखकर रविवार को परिजन जीआरपी चौकी झींझक पहुंचे। यहां अमर सिंह ने कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि छोटे भाई की पत्नी की पूर्व में मौत हो चुकी थी। अनहोनी पर शिक्षक की बेटी लवली, मुस्कान, बेटा देवेश व परिजन रोने लगे। जीआरपी चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद