हरदोई के सुरसा विकास खंड के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका ने गलत तथ्यों के आधार पर शादी करने, दुष्कर्म और अपहरण की रिपोर्ट भी महिला थाने में दर्ज कराई है। आरोपी पति जिले में लेखपाल के पद पर तैनात है।
उन्नाव जनपद के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती सुरसा विकास खंड के एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका है। महिला थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक उन्नाव जिले का युवक हरदोई में लेखपाल है।
उससे युवती की मुलाकात वर्ष 2014 में हुई थी। नवंबर 2018 में दोनों की शादी आर्य समाज मंदिर में होने की बात भी सामने आई। मंगलवार को युवती ने पति के विरुद्ध दुष्कर्म करने और अपहरण करने का मामला दर्ज कराया है। सूत्रों के अनुसार युवती और युवक अलग-अलग जाति के हैं।
रक्षाबंधन पर सुनियोजित ढंग से मायके वालों ने युवती को घर बुला लिया और उसके बाद मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दिलवाई। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर और घटना की जानकारी है। मामले की रिपोर्ट महिला थाने में दर्ज की गई है।