फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: बीएड की फर्जी डिग्री में शिक्षक बर्खास्त, वेतन की रिकवरी भी कराई जाएगी

Sun, 28 Jun 2020 09:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में बीएड की फर्जी डिग्री से नौकरी कर रहे शिक्षक को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बर्खास्त कर दिया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश बीईओ को दिए हैं। शिक्षक ने अभी तक विभाग से जो वेतन पाया है। उसकी रिकवरी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


कन्नौज जिले के गांव चपुन्ना निवासी सर्वेश कुमार ने वर्ष 2009 में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक पद पर नौकरी पाई थी। वर्तमान में वह प्राथमिक विद्यालय नकटपुर मोहम्मदाबाद में तैनात थे। नियुक्ति के दौरान डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की वर्ष 2004-05 की बीएड डिग्री लगाई थी।

इस वर्ष में जारी हुई बीएड की कई डिग्रियां फर्जी हैं। इसकी एसआईटी जांच कर रही थी। जांच में शिक्षक सर्वेश की भी डिग्री फर्जी निकली। एसआईटी जांच रिपोर्ट आने के बाद बीएसए लालजी यादव ने सर्वेश कुमार को बर्खास्त कर दिया है। बीईओ मोहम्मदाबाद को शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जिला समन्वयक कराएंगे एफआईआर
फर्जी अभिलेखों से नौकरी करने वाली वार्डन संध्या द्विवेदी व निधि गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश डीसी बालिका शिक्षा को दिया गया है। शुक्रवार को बीएसए लालजी यादव ने कमालगंज की वार्डन संध्या द्विवेदी और कायमगंज वार्डन निधि गुप्ता की फर्जी अभिलेखों से नौकरी करने के मामले में उनकी सेवा समाप्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें