फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ऑटो व बाइक की भिड़ंत में शिक्षक की मौत, महिला घायल

Sat, 18 Jul 2026 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। बिसधन-रसूलाबाद मार्ग पर नगर स्थित एक गेस्ट हाउस के पास ऑटो व बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार शिक्षक व ऑटो सवार महिला घायल हो गई। घायल शिक्षक ने देर शाम को हैलट में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

रेवरी निवासी अवधेश कुमार (58) सिमरिया इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार सुबह वह बाइक से स्कूल जा रहे थे। बिसधन- रसूलाबाद मार्ग पर साधना पैलेस के सामने पहुंचने पर उनकी बाइक सामने से आ ऑटो में टकरा गई। हादसे में शिक्षक व ऑटो में सवार जमनी निवासी रामसखी (39) घायल हो गईं। जबकि उनका बेटा आर्यन व इटैली औरैया निवासी बहन नीता बाल-बाल बच गईं। ऑटो चालक ने घायलों को सीएचसी रसूलाबाद में भर्ती करवाया। वहां डॉ. बृजेश ने शिक्षक की हालत नाजुक देखते हुए हैलट कानपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान देर शाम को शिक्षक ने दम तोड़ दिया। अनहोनी पर शिक्षक की पत्नी श्रीकांती, बेटी स्वाति, बेटा दीपक व परिजन रोने लगे। रसूलाबाद थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि शिक्षक की इलाज के दौरान मौत होने की जानकारी मिली है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें