फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन के हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि पति ने उठाया ये दर्दनाक कदम 

Wed, 25 Jul 2018 05:22 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इटावा में शिक्षक ने आत्महत्या की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के इटावा जिले में बुधवार को दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पेड़ पर फंदे से लटके शिक्षक के शव को देख पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। जानें पूरा मामला...

 

विज्ञापन

इटावा में शिक्षक ने आत्महत्या की
यह घटना इटावा जिले में भरथना क्षेत्र के छिरियाहार गांव की है। यहां गांव से कुछ ही दूर स्थित बाग में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दिल को झकझोर देने वाली बात ये है कि युवक की 6 जुलाई को ही शादी हुई थी।

दुल्हन के हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी थी और पति ने यह दर्दनाक कदम उठा लिया। इस घटना के बाद से गांव के लोग न  सिर्फ हैरान हैं बल्कि हर कोई ये जानने को आतुर दिखा कि आखिर एक युवक ने ये कदम किस वजह से उठाया। 
 
विज्ञापन

इटावा में शिक्षक ने आत्महत्या की
परिजनों ने बताया कि युवक मंगलवार शाम को घर से निकला था। देर तक घर नहीं लौटने पर घरवालों ने खोजबीन शुरू की। बुधवार सुबह घर से आठ किलोमीटर दूर बेर के पेड़ से लटका शव देख घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गयी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें