औरैया के बाबरपुर कस्बे में चिल्ड्रेन कान्वेंट पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को कक्षाओं के संचालन के दौरान मच्छररोधी दवा का छिड़काव होने से एक शिक्षक व दो छात्राएं बेहोश हो गईं। इससे स्कूल में अफरातफरी मच गई। तीनों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद सैफई रेफर कर दिया।
स्कूल स्टाफ के मुताबिक सैफई में इलाज के दौरान शिक्षक व दोनों छात्राओं को होश आ गया है, अब वह खतरे से बाहर हैं। बाबरपुर कस्बे के फफूंद रोड पर बीआरएसडी इंटर कालेज के प्रांगण में ही चिल्ड्रेन कान्वेंट पब्लिक स्कूल भी संचालित है। शुक्रवार को प्रबंध समिति के कहने पर नगर पंचायत की ओर से स्कूल में मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराया जा रहा था।