फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या मामले में फैसला आने से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दिया बड़ा बयान, बोले मजबूत होगी एकता

Fri, 08 Nov 2019 10:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि अयोध्या मामले में फैसला आने के बाद एकता की डोर और मजबूत होगी। कहा कि मामले में कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए समाज का हर व्यक्ति एकता व भाईचारे का आदर्श स्थापित करें।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को निराला प्रेक्षागृह में आयोजित शब्द गंगा शुद्धि अभियान के सांस्कृतिक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या पर सबकी नजर है।  बोले, कुछ लोग तरह-तरह की आशंकाएं व्यक्त कर रहे हैं लेकिन विश्वास है कि शांति व्यवस्था कायम रहेगी।

 
विज्ञापन

कहा कि जैसे लोग भगवान के मंदिर में शीश नवाते हैं उसी प्रकार फैसला आने के बाद न्याय के मंदिर में भी शीश नवाएंगे। उन्होंने देश, प्रदेश में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की। कहा कि प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। लोगों को सांस लेने में मुश्किल हो रही है।

इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार अपने स्तर से काम कर रही है। पर सरकार अकेले कुछ नहीं कर सकती है। इसलिए समाज को भी इसमें सहयोग करना चाहिए। उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत उन्नाव को कलम व तलवार की धरती बताकर किया।

उन्होंने क्रांतिकारी राजा राव रामबक्स सिंह, साहित्यकार सूर्यकांत त्रिपाठी निराला व प्रतापनारायण मिश्र समेत कई लोगों का नाम लिया। कहा कि जनपद से दुनिया में नाम रोशन करने वाले साहित्यकार, कवि एवं क्रांतिवीरों का लंबा इतिहास रहा है। बोले, शब्द गंगा में अमर्यादित एवं अवांछनीय शब्द विसर्जित न किए जाएं। उन्होंने असम से आए महामंडलेश्वर को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें