फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय का शौक बना दो दोस्तों की मौत का कारण, जानें क्या है मामला

Tue, 10 Oct 2017 09:06 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक रुसान अजीज की फाइल फोटो
विज्ञापन
दो दोस्तों को हाइवे पर चाय पीने का शौक मौत की ओर खींच ले गया। दोनों अक्सर जिम करने के बाद चाय पीने जाते थे। सोमवार को चाय पीने जा रहे दोनों दोस्तों की ट्रेलर की टक्कर लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन




 

मृतक साहजेब की फाइल फोटो
जाजमऊ के ताड़बगिया निवासी अफसार का बेटा साहजेब (19) और ऊंचा टीला निवासी वसी अहमद का बेटा रुसान अजीज (18) सुबह जिम करने के बाद चाय पीने के लिए उन्नाव की ओर गए थे। उनके दोस्तों ने बताया कि दोनों अक्सर हाइवे पर चाय पीने के लिए जाया करते थे। दोनों 11वीं की प्राइवेट पढ़ाई कर रहे थे। वह दोनों अच्छे दोस्त थे। जहां जाते थे, साथ जाते थे।


सोमवार सुबह उन्नाव के त्रिभुवन खेड़ा (हाइवे) पर ट्रेलर की टक्कर से दोनों की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल उन्नाव में एक घायल युवक को तीन घंटे तक उपचार ही नहीं मिला। इससे उसकी जान चली गई। दोनों युवक घटना के समय हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने ट्राले का पीछे किया जिसे बदरका मोड़ से पहले पकड़ लिया गया ट्राले का चालक कूद कर भाग निकला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 





 
विज्ञापन

मृतक युवकों की फाइल फोटो
अफसार ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे उनके पास पुलिस का फोन आया तो घटना की जानकारी हुई। जाजमऊ पुलिस के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवकों को नई दिल्ली से ट्रैक्टर लादकर जा रहे एक ट्रेलर ने त्रिभुवन खेड़ा मोड़ के निकट रौंद दिया। ट्राला नंबर की जानकारी होते ही घेराबंदी कर दी गई, बदरका मोड़ के पहले ही पीछा कर ट्राला को पकड़ लिया गया। चालक कूद कर भाग निकला। बताया कि रूसान की मौत जिला अस्पताल में हुई, जबकि साजेब की मौके पर ही मौत हो गई।

जवान बेटों की मौत से घर में कोहराम मच गया परिजनों ने बताया कि दोनों ही युवक हंसमुख स्वाभाव के थे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस रुसान को सुबह 8 बजे जिला अस्पताल उन्नाव ले गई। वहां 11 बजे डाक्टर पहुंचे। तब तक बेटे की मौत हो चुकी थी। कार्यवाहक कोतवाल एसएसआई इंद्रपाल सिंह सेंगर ने बताया कि ट्राला चालक के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें