फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कलारीपयट्टू और लाठी प्रशिक्षण के दांव पेंच सिखाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में रविवार को कलारीपयट्टू और लाठी प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। छात्रों को आत्मरक्षा, लाठी संचालन और शारीरिक दक्षता के व्यावहारिक गुर सिखाए गए। यह आयोजन कानपुर कलारीपयट्टू एसोसिएशन के सहयोग से हुआ।
विज्ञापन


कॉलेज के सचिव कमल किशोर गुप्ता और प्रधानाचार्या सुमन चंदोला ने कहा कि बदलते समय में छात्रों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बेहद आवश्यक है। राष्ट्रीय खिलाड़ी सैयद अयूब ने प्रशिक्षण के दौरान कलारीपयट्टू की बुनियादी तकनीकों के साथ लाठी संचालन, संतुलन, आक्रमण व बचाव के तरीके सिखाए। उन्होंने बताया कि कलारीपयट्टू केवल युद्धकला नहीं, बल्कि मानसिक एकाग्रता, साहस, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने वाली भारतीय परंपरा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष रमन श्रीवास्तव, सचिव अनिल कुशवाहा, कानपुर ओलंपिक संघ के सचिव रजत आदित्य दीक्षित, प्रीति शुक्ला, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें