यूपी के औरैया जिले में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक तांत्रिक के कहने पर कब्र से शव निकालने का प्रयास किया गया।
जानें पूरा मामला...
औरैया जिले के फफूंद में 14 दिन पूर्व जहरीले कीड़े के काटने से हुई युवक की मौत के बाद एक तांत्रिक के कहने पर परिजनों ने कब्र खोदकर शव निकालने का प्रयास किया। पुलिस भी गड्ढा खुदवाने के लिए राजी हो गई।
गड्ढा खोदा गया पर भीषण दुर्गंध आने की वजह से पुलिस ने तत्काल जेसीबी बुलाकर गड्ढे को बंद करा दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर बहादुर सिंह निवासी हरजीत राजपूत (22) पुत्र रामकिशोर राजपूत 27 अगस्त को खाना खाकर घर की छत पर लेटा था।