फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बिजली कटौती से आक्रोशित टेनरी संचालकों ने जमकर किया बवाल, कानपुर-लखनऊ हाईवे जाम

Thu, 16 May 2019 05:11 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
टेनरी संचालको ने कानपुर-लखनऊ हाईवे जाम किया - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के जाजमऊ में गुरुवार को बिजली कटौती को लेकर नई चुंगी पर टेनरी संचालकों ने जमकर बवाल किया। आक्रोशित सैकड़ों की संख्या में टेनरी संचालकों ने कानपुर लखनऊ हाईवे जाम कर दिया। मामला बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

2 of 5
टेनरी संचालको ने कानपुर-लखनऊ हाईवे जाम किया - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी के आदेश पर 225 टेनरियों की आज बिजली काटी जानी थी। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश पर डीएम ने इसके लिए पांच टीमें भी गठित की थीं। जैसै ही टीम यहां बिजली काटने पहुंची टेनरी संचालकों ने बवाल करना शुरू कर दिया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
टेनरी संचालको ने कानपुर-लखनऊ हाईवे जाम किया - फोटो : अमर उजाला
बिजली कटौती को लेकर टेनरी में काम करने वालों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही डीएम और एसपी भी मौके पहुंच। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी फोर्स तैनात है। 

4 of 5
टेनरी संचालको ने कानपुर-लखनऊ हाईवे जाम किया - फोटो : अमर उजाला
कुछ ही देर में विधायक इरफान सोलंकी व सुहेल अंसारी भी मौके पर पहुंच गए और रमजान तक टेनरियों की बिजली न काटने की बात कही। टीम के न मानने पर सैकड़ों की संख्या में नमाजियों ने सड़क पर ही नमाज पढ़ना शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टेनरी संचालको ने कानपुर-लखनऊ हाईवे जाम किया - फोटो : अमर उजाला
मामला बढ़ता ही जा रहा है। मौके पर मौजूद फोर्स लोगों को समझाकर जाम खुलवाने के प्रयास में लगी हुई है। कानपुर से उन्नाव तक हाईवे पर जाम लगा हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें