कानपुर में नौबस्ता में पिता व दो पुत्रों की एक साथ अर्थियां उठीं तो वहां कोहराम मच गया। परिजनों की चीखपुकार सुनकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें छलक पड़ीं। मंगलवार तड़के नौबस्ता-हमीरपुर रोड पर मछरिया के पास नाला धंसने से 20 टन चावल लदा ट्रक पलट गया था। उसके नीचे दबकर रिंकू तिवारी (37) और उसके दो पुत्रों अभिषेक (15) व लक्ष्मी नारायण (5) की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
2 of 8
मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव घर पहुंच गए थे, लेकिन रिंकू के दो भाइयों राजेश और राजकुमार उर्फ सोनू के इंतजार में अंतिम संस्कार नहीं हो सका था। राजेश और राजकुमार राजस्थान में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
घर से उठीं तीन अर्थियां, मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह दोनों के घर पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हुईं। सुबह 11 बजे तीनों की अर्थियां एक साथ उठीं। रिंकू की मां तेजवती और पत्नी नीतू का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार वाले तीनों के शव लेकर ड्योढ़ी घाट पहुंचे, जहां बड़े भाई राकेश ने रिंकू को मुखाग्नि दी। इसके बाद दोनों के शवों को दफनाया।
4 of 8
घर से उठीं तीन अर्थियां, मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
रिंकू के घर पहुंचे एसीएम प्रथम आरपी वर्मा ने पीड़ित परिवार को सीएम राहत कोष से पांच-पांच लाख की आर्थिक मदद दिलवाने का आश्वासन दिया। एसीएम के मुताबिक, पोस्टमार्टम के बाद तहसीलस्तर पर रिपोर्ट तैयार करवाकर शासन को भेजी जाएगी। आर्थिक मदद दिलवाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 8
मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
शोक में दुकानदारों ने भी दुकानें बंद रखीं। नौबस्ता उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल त्रिपाठी ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
6 of 8
घर से उठीं तीन अर्थियां, मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
रिंकू के परिजनों को मुआवजा मिल सकता है। इसके लिए उन्हें कोर्ट में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सिविल वाद दाखिल करना होगा।
विज्ञापन
7 of 8
घर से उठीं तीन अर्थियां, मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
कोर्ट गुण और दोष के आधार पर हादसे के जिम्मेदार का दायित्व तय करेगा। ट्रक की बीमा कंपनी पर दायित्व आने पर उसे भुगतान करना होगा।