फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गल्ला गोदाम के पास टेनरी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Tue, 21 May 2019 03:50 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
टेनरी में लगी आग, लाखों का सामान खाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के चकेरी क्षेत्र में मंगलवार को गल्ला गोदाम के पास एक टेनरी में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय लोगों ने टेनरी में आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी। 
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक आग इतनी भीषण थी कि थोड़ी ही देर में पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई। काफी देर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड से लाखों के सामान का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें