कानपुर में बंद टेनरियों का ताला 15 नवंबर तक खुल सकता है। इस संबंध में मंगलवार को जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग, जल निगम और नगर निगम से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की।
करीब 25 दिन पहले जाजमऊ की 128 टेनरियों को इसलिए बंद कर दिया गया था, कि ट्रीटमेंट प्लांट को नालों का पानी शोधित करने के लिए नहीं मिल पा रहा था। टेनरियों और नालों के प्रदूषित पानी को मिलाकर ही प्लांट का संचालन किया जाता है।