फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से खंती में पलटा सरसों का तेल भरा टैंकर, जला

Sun, 26 Jan 2025 07:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
टैंकर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर आगरा की ओर से आ रहे सरसों के तेल से भरे टैंकर में ओवरटेक कर रहे वाहन ने टक्कर मार दी, इससे टैंकर पलट गया और आग लग गई। पुलिस ने चालक और क्लीनर की जान बचाई। घटना के बाद टैंकर खंती में जाने से उसमें आग लग गई इससे 40 लाख कीमत का तेल जल गया।
विज्ञापन


विज्ञापन

राजस्थान प्रांत के जिला अलवर की बीडीआई कारखाने से 26 टन सरसों का तेल लेकर टैंकर 26 जनवरी की भोर बिहार के पटना जा रहा था। आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे कोतवाली क्षेत्र के मटरिया गांव के पास ओवरटेक कर रहे वाहन की टक्कर से टैंकर अनियंत्रित होकर पांच फीट गहरी खंती में चला गया। यूपीडा और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच चालक अलवर के तिजारा निवासी मनोहरलाल और क्लीनर रामगढ़ के काशीराम को सुरक्षित बाहर निकाला। खंती में जाने से टैंकर में आग लग गई। आग से 40 लाख कीमत का तेल जल गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि मटरिया गांव निवासी रामनरेश यादव का छप्पर भी उसी की चपेट में आ गया। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। टैंकर के चालक और क्लीनर सुरक्षित हैं। आग से करीब 40 लाख कीमत का तेल जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें