मेस्टन रोड स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन बालिका विद्यालय में शनिवार को श्रीमती लक्ष्मीदेवी लाहोटी मेमोरियल प्रतियोगिता 2015 का आयोजन हुआ। इसमें 71 स्कूलों की 835 छात्राओं ने अपनी प्रतिमा दिखाईं।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में 59 छात्राएं विजेता चुनी गईं। इससे पूर्व कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की लेखाधिकारी नमिता सिंह ने छात्राओं को आगे बढ़ने की दिशा में मार्गदर्शन किया। इसके अलावा यहां हुई संगोष्ठी में वक्ताओं ने दिवंगत कृष्ण गोपाल लाहोटी के जीवन पर प्रकाश डाला।
प्रतियोगिता में कक्षा वर्ग के अनुसार मुकुल (कक्षा 5 से 8), सुमन (कक्षा 9 से 12) और सुरभि (स्नातक से परास्नातक) वर्ग बनाएं गए थे। इसमें चित्रकला, संस्कृत भाषण, अंग्रेजी भाषण, हिंदी भाषण, वाद विवाद , सुलेख आदि प्रतियोगिताएं हुई।
इसमें 59 छात्राएं विजेता चुनी गईं। कार्यक्रम को कराने में अध्यापिका अपर्णा पांडेय, सुजाता पांडेय, दीप्ति चतुर्वेदी, रोली, सरिता बाजपेई, मानसी तिवारी आदि ने सहयोग दिया।
विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत लेफ्टीनेंट कर्नल एसएन पांडेय, समाज सेविका कुमुकम पांडेय रहे। संयोजिका डॉ. गीता मिश्रा, बालकृष्ण लाहोटी, आर्य द्विवेदी के अलावा निर्णायक मंडल में डॉ. प्रेम कुमारी मिश्रा, शोभा प्रकाश, चंद्र प्रकाश, एसडी द्विवेदी, हरिभाऊ खांडेकर, गिरीज मिश्र, अजय पाठक, संतोष दीक्षित आदि शामिल रहे।