फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टैलेंट क्लब ने डीएवी स्कूल को 3-1 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। टैलेंट क्लब की ओर से सोमवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित वीर महाराणा प्रताप मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में पहले दिन दस मुकाबले हुए। उद्घाटन मैच में केवी कैंट टीम ने ग्रीनपार्क टीम को 1-0 से हराया। दूसरे मैच में यूसीएफसी क्लब ने उन्नाव जूनियर को 4-1 से, तीसरे मैच में टैलेंट क्लब ने डीएवी पब्लिक स्कूल को 3-1 से और चौथे मैच में बीपीएल क्लब ने मकबूल क्लब को 2-0 से हराया।
विज्ञापन


पांचवें मैच में न्यू क्लब ने एसएचएस क्लब को 2-0 से, छठे मैच में टैलेंट क्लब ने सीएचएस क्लब को 2-0 से हराया। सातवें मैच में गोल्डन क्लब ने अरमापुर क्लब को 1-0 से, आठवें मैच में आर्मी टीम ने शास्त्री नगर को 1-0 से, नौवें मैच में रॉयल क्लब ने उन्नाव सीनियर को 3-2 से और दसवें मैच में कैंट क्लब ने यूसीएफसी क्लब को 1-0 से पराजित किया। इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के चेयरमैन संजीव पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें