फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लेके पूजा की थाली, ज्योति मन की जगा ली, तेरी आरती उतारूं भोली मां...

विज्ञापन
बारादेवी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन सजा दरबार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। शारदीय नवरात्र की शुरुआत सोमवार से हो गई। पहले दिन मंदिरों में मां शैलपुत्री की पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हाथों में पूजा की थाल लिए भक्त भोर से मंदिरों में पहुंचने लगे। घरों में कलश स्थापना कर मां की चौकी आयोजित की गई। इस दौरान ले के पूजा की थाली, ज्योति मन की जगा ली... और हो रही जय जयकार मैया जी तेरे मंदिर में...जैसे भजन गूंजते रहे।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन बारादेवी मंदिर, कालीबाड़ी बंगाली मोहाल, काली मठिया शास्त्रीनगर, आशा माता मंदिर झकरकटी व कल्याणपुर, तपेश्वरी माता मंदिर बिरहाना रोड, जंगली देवी मंदिर, दामोदरनगर के मां वैष्णो देवी मंदिर सहित अन्य स्थलों पर भोर से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी नजर आईं। भोर में मां की मंगला आरती और विशेष पूजा के बाद मंदिर के पट भक्तों के लिए खोले गए। मंदिरों के बाहर मेला जैसा माहौल था। पहले दिन लोगों ने अपने घरों में शुभ मुहूर्त पर कलश स्थापना कर माता का दरबार सजाया।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए थे। मंदिरों में बैरिकेडिंग लगाकर भक्तों को दर्शन पूजन कराए गए। भीड़ को देखते हुए जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मी निगरानी करते रहे। सीसीटीवी से मंदिरों के चप्पे-चप्पे पर निगाह रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें