फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

104 पर डायल कर डॉक्टर से लें मुफ्त परामर्श

Thu, 08 Dec 2016 09:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

साधारण बीमारियों का इलाज घर बैठे बताएंगे डाक्टर
स्वास्थ्य विभाग की नई डायल सेवा
पंजाब और राजस्थान की तर्ज पर योजना
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साधारण बीमारियों के लिए अब अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फोन पर ही डाक्टर से सलाह ली जा सकेगी। डाक्टर दवा बताएंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने मेडिकल हेल्प लाइन ‘डायल 104’ शुरू करने की योजना बनाई है। जल्द ही यह लागू होगी। इस योजना का संचालन भी निजी क्षेत्र की वही कंपनी करेगी, जो 108 और 102 एंबुलेंस सेवा का काम संभाले है।
विज्ञापन


पंजाब और राजस्थान की तर्ज पर अब यूपी में भी ‘डायल 104’ हेल्प लाइन सेवा शुरू हो रही है। चित्रकूटधाम मंडल को भी इस योजना में शामिल कर लिया गया है। इस नंबर पर डायल करने पर लखनऊ के काल सेंटर में बैठे विशेषज्ञ चिकित्सक बीमारियों के लक्षण पूछकर मुफ्त परामर्श देंगे।

नेशनल हेल्थ मिशन के बजट से शुरू हो रही इस हेल्प लाइन पर नसबंदी, बाल स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य आदि के बारे में जानकारी ली जा सकेगी। शासन ने जीवीके-ईएमआरआई कंपनी और यूनाइटेड हेल्थ व इंटेल नेट कंपनी को यह काम सौंपते हुए काल सेंटर तीन महीने में स्थापित कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


यह कंपनी पहले से ही 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के दो काल सेंटर चला रही है। उधर, इस बारे में चित्रकूटधाम मंडल के अपर निदेशक डॉ. ओंकारनाथ कौशल ने बताया कि 104 मेडिकल हेल्प लाइन जल्द शुरू होगी। इसके जरिये स्वास्थ्य विभाग अपनी योजनाओं का फीड बैक भी लेगा।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें