ग्रीनपार्क में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ट्रॉफी उत्तर प्रदेश राज्यस्तरीय रैंकिंग टूर्नामेंट का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर टेबल टेनिस संघ व क्रीड़ा भारती कानपुर महानगर की ओर से शुक्रवार को ग्रीनपार्क में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ट्रॉफी उत्तर प्रदेश राज्यस्तरीय रैंकिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से करीब 450 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए। जूनियर व सब जूनियर वर्ग हो रही तीन दिवसीय प्रतियोगिता में शहर के अलावा, कानपुर देहात, लखनऊ, इटावा, आगरा, प्रयागराज, गाजियाबाद, नोएडा के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, अनीता गुप्ता, अजय कुमार सेठी, संजीव पाठक, गीता टंडन कपूर, अरुण दुबे आदि मौजूद रहे।
जनता के हित में किए जा रहे काम
परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि योगी सरकार में सभी विभाग ईमानदारी से काम कर रहे हैं। सभी काम जनता के हित में किए जा रहे हैं। जगह-जगह प्रदूषण प्रमाणपत्र बनाने की बात पर कहा कि इसकी जानकारी नहीं है, मामले को दिखवाया जाएगा। आरटीओ में दलालों के सक्रिय होने पर कहा कि सभी काम डिजिटल हो गए हैं। दलालों का कोई काम नहीं बचा है।
बालक वर्ग में ये जीते
सब जूनियर बालक वर्ग में गाजियाबाद के सारथ मिश्रा ने प्रयागराज के आरुष प्रबल को 11-4, 11-5 से हराया। आगरा के मौलिक चतुर्वेदी ने कानपुर के आदित्ये गुप्ता को 11-6, 11-7 से हराया। आगरा के यशस्वी बंसल ने गाजियाबाद के दक्ष त्यागी को 12-10, 11-9 से हराया। लखनऊ के दिव्यांश श्रीवास्तव ने लखनऊ के अर्चित जैन को 7-11, 12-10 से हरा दिया। प्रयागराज के वंश खरे ने गाजियाबाद के अरविंद गुप्ता को 11-7, 11-6 से हराया। नोएडा के श्रीधर जोशी ने अरनिश बाना को 11-8, 11-3 से हराया। आगरा के बादल कुमार ने गाजियाबाद के प्रथक रैना को 11-6, 19-17 से हराया। गाजियाबाद के शिवम चंद्र ने आगरा के ऋषि को 11-7, 11-9 से हराया।
बालिका वर्ग की विजेता
सब जूनियर बालिका वर्ग में प्रयागराज की अंबिका गुप्ता ने गाजियाबाद की अलंकृति चंदोला को 13-11, 11-7 से हराया। गाजियाबाद की सुहानी महाजन ने कानपुर की ईशा को 11-1, 11-8 से हराया। गाजियाबाद की आरती चौधरी ने गाजियाबाद की दिशा को 11-7, 11-9 से हराया। गाजियाबाद की काव्या यादव ने नोएडा की मान्या कपूर को 11-9, 11-3 से हराया। गाजियाबाद की अनिका गुप्ता ने नोएडा की त्रिशा को 11-5, 11-5 से हराया। गाजियाबाद की मीता दीक्षित ने प्रयागराज की वैष्णवी यादव को 11-4, 11-6 से हराया। गाजियाबाद की काश्वी दीक्षित ने गाजियाबाद की अवनी त्रिपाठी को 11-6, 11-3 से हराया। आगरा की वर्तिका भारत ने गाजियाबाद की रिद्धी भास्कर को 11-8, 11-3 से हराया।