फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में स्वाइन फ्लू की जांच शुरू, अब तुरंत मिल सकेगी H1N1 की रिपोर्ट

Mon, 07 Sep 2026 03:02 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा

सार

Kanpur News: हैलट अस्पताल में स्वाइन फ्लू H1N1 के लक्षण वाले मरीजों की जांच की सुविधा शुरू हो गई है। मेटरनिटी ब्लॉक में स्थित 24 घंटे पैथोलॉजी में अब ऐसे मरीजों के नमूने लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
H1N1 की जांच शुरू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 स्वाइन फ्लू H1N1 के बढ़ते मामलों के बीच अब मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हैलट अस्पताल के मेटरनिटी ब्लॉक में स्थित 24 घंटे पैथोलॉजी में स्वाइन फ्लू की जांच शुरू कर दी गई है। इससे संदिग्ध मरीजों की जांच और संक्रमण की पुष्टि की प्रक्रिया में तेजी आएगी।

विज्ञापन

हैलट में जांच की सुविधा शुरू होने के बाद स्थानीय स्तर पर ही नमूनों की जांच हो सकेगी और रिपोर्ट जल्द मिलने की उम्मीद है। स्वाइन फ्लू के मामले सिर्फ कानपुर तक सीमित नहीं हैं। आसपास के कई जिलों में भी H1N1 संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ाई है। इसके साथ ही संदिग्ध मरीजों की पहचान और जांच का दायरा भी बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

हैलट की 24 घंटे पैथोलॉजी में जांच सुविधा शुरू होने से अब स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों के नमूने तत्काल जांच के लिए भेजे जा सकेंगे। इससे संक्रमण की जल्द पहचान के साथ मरीजों के उपचार में भी तेजी आने की उम्मीद है।



http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें