कानपुर की तीन और महिलाओं में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इस तरह अब तक स्वाइन फ्लू के 43 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा स्वाइन फ्लू जैसे लक्षणों वाले छह और लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने सोमवार को सात मरीजों की रिपोर्ट जारी की है। इनमें तीन महिला रोगियों की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आई है।
अकबरपुर निवासी महिला ( 68) और रायबरेली निवासी महिला (55) का इलाज पहले से ही आईडीएच में चल रहा था। तीसरी महिला (49) कल्याणपुर की थी। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसके अलावा रूरा की एक महिला रोगी, बर्रा के एक पुरुष और एक महिला रोगी तथा बिठूर, स्वरूपनगर की एक-एक रोगी के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। दवा कंपनी के प्रतिनिधि (एमआर) भी स्वाइन फ्लू संदिग्ध है। हैलट ओपीडी से उसे आईडीएच रेफर किया गया है।