फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल वेस्ट न उठाने पर सफाई कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोविड लेवल टू अस्पताल में डंप मेडिकल वेस्ट को न उठाने के मामले में मंगलवार को सीएमएस ने ड्यूटी से नदारद रहे सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया। इस खबर को अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में नियमित कूड़ा उठान नहीं हो रही थी। इस पर कई दिन का मेडिकल कचरा आदि पॉलीथिन बैग में भरकर अस्पताल के बाहरी गलियारे में डंप कर दिया गया था। सोमवार को नगर पंचायत की गाड़ी कचरा उठाने अस्पताल गई, लेकिन यहां सफाई कर्मी नदारद रहा। इस पर नगर पंचायत कर्मी गाड़ी खाली लेकर लौट गए।
अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में खबर को प्रमुखता से उठाया तो जिम्मेदार हरकत में आए। आनन-फानन में ड्यूटी से नदारद रहे सफाई कर्मी शिवनाथ बाल्मीकि को निलंबित कर दिया गया। प्रभारी सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि सफाई कर्मी को पूर्व में भी चेतावनी दी जा चुकी थी, लेकिन सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

10 मई को सफाई कर्मी बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित रहा। मंगलवार को भी सुबह नौ बजे तक ड्यूटी पर नहीं आया। इस पर सफाई कर्मी को निलंबित करते हुए सीएमओ कार्यालय में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें